अत्याचारी ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों नें ग़ज़ा और पश्चिमी जार्डन के विभिन्न इलाक़ों पर हमला करके दसियों फ़िलिस्तीनी मुसलमानों को घायल कर दिया है। फ़िलिस्तीन की सरकार के स्वास्थ मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ़ुल क़दरा नें ऐलान किया है कि अत्याचारी ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों नें ग़ज़्ज़ा के विभिन्न क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनी मुसलमानों पर फ़ायरिंग की जिसमें कम से कम 15 फ़िलिस्तीनी मुसलमान घायल हो घए हैं। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं जिनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। उधर ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों नें ग़ज़्ज़ा के समुद्र तट पर फ़िलिस्तीनी मछुवारों की कश्तियों पर फ़ायरिंग की है। इसी बीच फ़िलिस्तीनी मुसलमानों नें ग़ज़्ज़ा के पूरब में ज़ायोनी विरोधी प्रदर्शन करके क़ानूनी कार्यवाही की माँग की। दूसरी तरफ़ अल ख़लील में फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी फ़ौजियों के बीत होने वाली झड़पों में कम से कम पच्चीस लोग घायल हुए हैं।
22 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 508437
अत्याचारी ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों नें ग़ज़ा और पश्चिमी जार्डन के विभिन्न इलाक़ों पर हमला करके दसियों फ़िलिस्तीनी मुसलमानों को घायल कर दिया है।